फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ईदगाह वाले रास्ते पर नाला ओवरफ्लो, इंटरलाॅकिंग ध्वस्त

विज्ञापन
ईदगाह की तरफ जाने वाले रास्ते की हालत दिखाते लोग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर चार नगर के सेंट थॉमस स्कूल के समीप फूल बाग ईदगाह के रास्ते पर नाला ओवरफ्लो होने के साथ इंटरलॉकिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आने वाले ईद के पर्व पर यहां नमाजियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री आसिफ खान ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस समय रमजान का पवित्र माह चल रहा है। आगामी 20 मार्च को ईद का त्योहार है। ईदगाह के बगल गली में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग पूरी तरीके से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
इसके साथ ही नाले के ऊपर लगे ढक्कन पूरी तरीके से निकल चुके हैं। जिससे नल का दूषित पानी अगल-बगल के घरों में एवं ईदगाह के परिसर के अंदर पहुंच जाता है जिसमें आने-जाने में छात्रों और राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुली हुई नालियां बदबू करती हैं। उन्होंने गोपीगंज नगर प्रशासन से भी समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें