फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के मामले के निस्तारण में देरी न करें : नीलम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैडम, मेरी बेटी को पड़ोसियों ने पीट दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह शिकायत बुधवार को सीतामढ़ी की मंजू देवी ने राजकीय गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात से की। उन्होंनें पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

जनसुवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष 19 शिकायतें आई। इसमें से चार का निस्तारण किया। उन्होंने अन्य शिकायतों का भी समय निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकतर मामले घरेलू हिंसा के आए। गोपीगंज निवासी सरिता मौर्या ने बताया कि दहेज के लिए पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। अब वे उन्हें वापस नहीं ले जा रहा हैं। वहीं नईबाजार निवासी आशा जायसवाल ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर मारपीटा जाता है। इसी तरह प्रियांशी, अनिता, पूजा समेत अन्य ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाईं।
नीलम प्रभात ने अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले के निस्तारण में किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाएं। महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित करें। उनके साथ सामान्य व्यवहार करें। रखा जाए। महिलाओं के मामलों को न रोकने को कहा। इस दौरान उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बाल विवाह, निराश्रित, वृद्धा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल, सीएमओ डॉ. संतोष चक, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीआईओ डॉ. पंकज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया माैजूद रहे। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र सहित विभिन्न वार्डों को देखा। जननी सुरक्षा योजना की जानकारी ली।
भर्ती मरीजों का हाल जाना। सीएमएस को निर्देशित किया कि बाहर की दवाई न लिखी जाएं। मरीजों को सभी दवाए निशुल्क दवा दी जाएं। अस्पताल में ओआरएस काॅर्नर, हीट वेव कॉर्नर, शीतल पेयजल आदि का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें