फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोबाइलों के उचित प्रयोग के लिए बच्चों को प्रेरित करें अभिभावकः प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए मोबाइल एक आवश्यक वस्तु बन चुकी है, लेकिन अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि इसके उचित इस्तेमाल के लिए अपने बच्चों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

प्राचार्य ने स्नातकोत्तर स्तर पर नए पाठ्यक्रम को सम्मिलित करने पर अभिभावकों संग चर्चा की। वहीं विज्ञान संकाय में वर्चुअल लैब के माध्यम से प्रयोगात्मक कक्षाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। बीए एवं बीएससी के छात्र-छात्राओं के अभिभावक धर्मेंद्र कुमार, आकाश वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, चंद्रेश दुबे, रमाशंकर एवं लाल बिहारी पाल ने महाविद्यालय के शैक्षिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कक्षाओं और सामान्य क्षेत्र की स्वच्छता, पुस्तकालय, संस्कृतिक एवं खेल संबंधी गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। कई अभिभावकों ने रोजगार मार्गदर्शन, प्लेसमेंट, आदि पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. भावना सिंह, डॉ. माया यादव, राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें