फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने मतदेय स्थलों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इस बीच जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को सुरियावां क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियों को अविलंब दूर कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जूनियर हाईस्कूल सुरियावां में बूथ संख्या 93, 94, 95, 96, 96, 97, 98, 99, मदरसा अरविया इस्लामिया स्कूल भदोही में बूथ संख्या 285, 286, 287, 288, 289, 290 तथा एमए समद इंटर कॉलेज भदोही में बूथ संख्या 330, 331, 332, 333, 334, 335 का निरीक्षण किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी व विद्यालय के प्रबंधक को निर्देश दिया कि विद्यालय के मतदेय स्थलों पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई एवं शौचालय की स्थिति ठीक कराएं। आवश्यकतानुसार रैंप का भी निर्माण व मरम्मत कराएं। अगले निरीक्षण में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ से बारी-बारी से नए मतदाताओं, मृतकों के नाम सूची से हटाए जाने तथा संशोधन के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें