फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न का आरोप लगाकर ईंट भट्ठा संचालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ईंट निर्माता समिति ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा। समिति के जिलाध्यक्ष मिठाई लाल दुबे के नेतृत्व में पहुंचे भट्ठा संचालकों ने आरोप लगाया है कि समय-समय पर रायल्टी जमा की जाती है। इसके बावजूद विभाग और पुलिस विभाग के लोग संचालकों का उत्पीड़न कर अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन

ईंट भट्ठा संचालकों ने चेतावनी दी कि उत्पीड़न नहीं रुकने पर संचालक प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होंगे। भट्ठा संचालकों ने जीएसटी दर कम करने, ईंट पकाने के लिए सरकारी दर पर कोयले की आपूर्ति करने, बाल श्रम की झूठी शिकायतों पर वसूली बंद करने आदि की मांग की।। प्रदर्शन में तहसीलदार सिंह, अशोक मिश्रा, बब्बू खां, जमीन अंसारी, सभापति दुबे, कैलाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें