महिलाओं से छेड़खानी, अश्लील हरकत, आम जन से मारपीट और अपशब्दों का प्रयोग कर भय फैलाने के मामले में गुंडा एक्ट के दो आरोपियों को रविवार केे जिला बदर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुंडाएक्ट के आरोपी धर्मराज निवासी घमहापुर, अभिषेक निवासी कठौता के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दोनों को छह माह के लिए जिला बदर किया है।