बेसिक शिक्षा विभाग की जिला एवं मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुलिस लाइन के मैदान में होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने मैदान का जायजा लिया।
उन्होंने खेल शिक्षकों को 10 दिसंबर तक मैदान को व्यवस्थिति करने का निर्देश दिया। जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि 11 और 12 दिसंबर को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। 14 और 15 दिसंबर को मंडल स्तरीय खेलकूद में जिला स्तर पर अव्वल आने वाले खिलाड़ी ही मिर्जापुर और सोनभद्र के खिलाड़ियों को टक्कर देंगे। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर तक खेल मैदान की कमियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।