फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सस्ते वाल हैंगिंग और फ्लोर कवरिंग की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। दिल्ली में हो रहे भारत टेक्स-2024 में भदोही के उद्यमियों ने महंगे कालीनों के अलावा दूसरे उत्पादन भी प्रदर्शित किए हैं। इनमें सस्ते वाल हैंगिंग और फ्लोर कवरिंग की ओर दुनिया भर के क्रेता आकर्षित रहे।
विज्ञापन

भारत टेक्स में उत्पादक हैंड नॉटेड कालीनों के अलावा दरी, हैंडटफ्टेड, हैंडलूम, शैगी, कुशन, वाल हैंगिंग, फ्लोर कवरिंग आदि लेकर गए हैं। अमेरिकी, कनाडा, तुर्किये, आस्ट्रेलियाई यूरोपीय खरीदार सस्ते वाल हैंगिंग और फ्लोर कवरिंग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फर्नीचर, पर्दों, होम फर्निशिंग के उत्पादों के इंटीरियर्स के हस्तशिल्प उत्पाद भी बिक रहे हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की अधिशासी निदेशक डा. स्मिता नागरकोटी ने बताया कि बृहसपतिवार को भारत टेक्स का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें