फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जर्जर संपर्क मार्ग को लेकर बिफरे ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर ब्लॉक के गिराई गांव के लोगों ने बुधवार को गांव की बदहाल संपर्क मार्ग की इंटरलॉकिंग को दुरुस्त कराने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। विकास कार्याें की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड से गांव तक का संपर्क मार्ग की लंबाई लगभग तीन सौ मीटर है, जो पिछले काफी समय से पूरी तरह बदहाल हो है। बदहाल मार्ग से आना-जाना लोगों के लिए चुनौती से भर गया है। मुश्किल तब होती है, जब पूरा मार्ग बारिश के भारी से भर जाता है। इससे लोग गिरकर चोटिल तो होते ही हैं। दूसरी तरफ चलना दुश्वार रहता है। यहां के रहवासी हर दिन आवागमन में परेशानी झेल रहे हैं। आरोप लगाया कि इसको लेकर कई बाद जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराते हुए इंटरलाकिंग मरम्मत की मांग की। उसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। मांग किया जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराई जाए, अन्यथा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। मौके पर रमेश कुमार पासी, सुबेदार, शशिकला, रतना देवी, गीता, लालती देवी, संदीप कुमार ,शिवशंकर सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें