फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नये जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं के लिए गए सुझाव

विज्ञापन
सुरियावां में कांग्रेस के कार्यक्रम में बोलते अति​थि।स्रोत संगठन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर स्थिति एक निजी लॉन में बृहस्पतिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक अध्यक्ष अभोली एवं सुरियावां की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली से आए एआईसीसी पर्यवेक्षक कमलकांत शर्मा और पीसीसी पर्यवेक्षक मनीष मिश्रा और राजीव त्रिपाठी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद किया। पर्यवेक्षकों ने नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर उनकी राय जानी। कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर अपनी बात पर्यवेक्षकों के सामने रखी। कमलकांत ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की राय को पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ सुना जा रहा है। जिलाध्यक्ष के चयन में संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की भावनाओं एवं सुझावों को महत्वपूर्ण रूप से ध्यान में रखा जाएगा। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें