फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो करोड़ से मनेगा अनाथ एवं निराश्रित बच्चों का रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रक्षाबंधन पर्व के पहले सरकार ने निराश्रित और कोविड प्रभावित बच्चों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य और कोविड-19 के तहत 2250 बच्चों एवं उनके अभिभावकों के खाते में दो करोड़ रूपये जारी किया है। इससे बच्चे त्योहार को खुशी के साथ मना सकेंगे। कोरोना महामारी में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। इसमें कुछ बच्चों ने माता-पिता तो कुछ ने पिता या माता को खो दिया था। जिससे उनके सामने जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड शुरू किया। जिसमें प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह चार हजार देने का निर्णय लिया गया। उसके बाद निराश्रित महिलाओं के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य शुरू कर बच्चों को ढाई हजार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया।
आगामी रक्षाबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में पात्र 2059 बच्चों के अभिभावकों के खाते में तीन-तीन माह की दर से साढ़े सात हजार की धनराशि भेजी गई। जो कुल रकम एक करोड़ 52 लाख रही। इसी तरह कोविड प्रभावित 199 बच्चों को चार हजार की दर से छह महीने का 47 लाख 57 हजार जारी किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने कहा कि दोनों योजना में करीब दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। रक्षाबंधन से पहले यह धनराशि ऐसे परिवार के लिए काफी सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें