मौके पर पहुंची फोर्स
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यान, एडिशनल एसपी तेजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दिया। पिता के तहरीर प्राप्त कर पुलिस आगे की विधि कार्रवाई में जुट गई।
मृतक दो भाई में छोटा था बड़े भाई की शादी ब्याह हो गई है। मुंबई में काम करता है। घर पर पिता राजेंद्र व माता रहते हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ। मृतक के पिता राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि गुरुवार को 11 बजे शिव प्रकाश घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं आया तो हम लोगों ने खोजबीन की किन्तु कुछ पता नहीं चल पाया।
सुबह जब बेटे के मौत की सूचना मिली तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। मृतक के पिता ने बताया कि हमारे बेटे से आज तक किसी से झगड़ा नहीं हुआ काफी सरल था किंतु पता नहीं कौन मेरे बेटे को मार डाला। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।