फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लंबित परियोजनाओं का डीडी कृषि ने किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर रविवार को उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने चार लंबित परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। ऊंज थाने में निर्माणाधीन बैरक और विवेचना कक्ष का काम कच्छप गति से होते हुए मिला। लघु सिंचाई, स्वास्थ्य केंद्र और आईटीआई कॉलेज का निर्माण ठीक मिला।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने लंबित परियोजनाओं की गति तेज करने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की है। जो भौतिक सत्यापन कर स्थिति से अवगत करा रहे हैं। रविवार को डीडी कृषि अरविंद सिंह ने ऊंज थाना परिसर में बन रहे बैरक और विवेचना कक्ष को देखा। मौके पर दो मिस्त्री और तीन मजदूर काम करते मिले। डीडी ने बताया कि परियोजना को सितंबर 2021 में पूर्ण होना था, लेकिन जिस गति से काम चल रहा है, वह एक साल में भी पूर्ण नहीं होगा। इसके बाद वह लक्ष्मणपट्टी में लघु सेतु, जंगला में राजकीय आईटीआई कॉलेज और मानिकपुर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र को देखा। तीनों स्थानों पर काम की प्रगति ठीक मिली। डीडी ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें