फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत 

Mon, 20 Jun 2016 02:27 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के इटवां गांव के समीप जीटी रोड पर रविवार शाम करीब पौने आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने से जाम कम समय में ही समाप्त हो गया। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि चालक मौका पाकर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन

इटवां गांव निवासी जय गोविंद गौतम (40) रविवार को अपनी पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी और मामा के लड़के जय प्रकाश के साथ बाइक से महराजगंज बाजार जा रहा था। जीटी रोड पर एनएचआई का काम चलने से उत्तरी लेन पर वाहनों का आवागमन बंद है। दक्षिणी लेन से ही दोनो तरफ के वाहन गुजर रहे हैं। जिसे देखते हुए जय गोविंद बाइक से उतरकर पैदल जीटी रोड पार करने लगा। उसी दौरान वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही आसपास के सैकड़ो लोग वहां पहुंच और जाम लगा दिया। जाम की खबर लगने के बाद औराई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया तब जाम समाप्त हुआ। हादसे की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक को एक पुत्र और दो पुत्रियां है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें