फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घ्ारों के ताले चटका कर तीन लाख की चोरी

Tue, 09 Aug 2016 01:53 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
सामान चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के दो थानाक्षेत्रों में रविवार की रात चोरों ने ताला चटकाकर तीन लाख से अधिक की चोरी की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मानिकपुर में 24 घंटे के अंदर तीन घरों में जबकि अभोली में दो सगे भाइयों के यहां चोरो ने घटना को अंजाम दिया। अभोली में 100 नंबर डायल करने पर सोमवार को भोर में ही सुरियावां पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार,  रविवार की रात मानिकपुर गांव निवासी श्यामचरण दूबे के मकान में छत के रास्ते चोर घर में घुस गए।

कमरों का ताला तोड़कर बर्तन, कपड़ा और अनाज उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इसी तरह राजपति दूबे के मकान का ताला तोड़कर सिलेंडर, बर्तन समेत कई सामान उठा ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मानिकपुर गांव में ही शनिवार की रात पूर्व सांसद रमेश दूबे के घर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार का सामान चोर उठा ले गए थे। क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।

अभोली संवाददाता के अनुसार, सुरियावां थानाक्षेत्र के अभोली गांव में रविवार की रात रवींद्र प्रताप सिंह और शैलेंद्र प्रताप सिंह के घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। परिवार वालों ने बताया कि हर रोज की तरह सभी लोग खाना आदि खाकर सो गए। रात में छत के रास्ते आए चोरों ने शैलेंद्र प्रताप के घर का ताला तोड़कर एक लाख के आभूषण समेत डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसी तरह उनके भाई रवींद्र प्रताप सिंह के यहां भी चोरों ने पांच हजार नकद, 60 हजार के आभूषण समेत 70 हजार का सामान उठा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें