फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में समाप्त कर ली जीवन लीला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लालानगर। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर बृहस्पतिवार रात कौलापुर निवासी एक युवक के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कौलापुर गांव निवासी शिवशंकर (25) पुत्र छोटेलाल शराब का आदी बताया गया। बृहस्पतिवार रात वह शराब के ठेके पर शराब पीकर हंगामा कर रहा था। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना उसके भाई उमाशंकर को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे भाई ने बताया कि उसने शराब पीने से मना किया तो वह उससे भी झगड़ने लगा था। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि शराब के नशे में उसे गांव के ही चार लोग मारने के लिए दौड़े। वह जान बचाकर भाग रहा था कि अचानक कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे गोपीगंज एसओ शेषधर पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवशंकर की शादी दो वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें