एसडीएम के गार्ड का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। फैजाबाद के पास 27 जनवरी की रात हुए हादसे में एसडीएम आरबी सिंह के साथ होमगार्ड विश्वनाथ सहित पांच लोग घायल हो गए थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल गार्ड विश्वनाथ की बृहस्पतिवार को सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को रोहिन नदी के बेतहवा घाट पर सम्मान के साथ किया गया।
एसडीएम आरबी सिंह अपने गार्ड विश्वनाथ निवासी पुरंदरपुर के ताल्ही व अन्य तीन लोगों के साथ 27 जनवरी की देर रात किसी काम से प्रयागराज जा रहे थे। वह फैजाबाद पहुंचे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे में एसडीएम व गार्ड विश्वनाथ, चालक संजय व अर्दली लाल बहादुर मौर्या सहित एक अन्य गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज केजीएमसी लखनऊ में चल रहा है। जहां पर हादसे में घायल होमगार्ड विश्वनाथ की बृहस्पतिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनसे तीन बेटे व दो बेटियां हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। इस दौरान विधायक बजरंग बहादुर सिंह, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी, होमगार्ड के कमांडेंट देवानंद, कंपनी कमांडेंट मुरलीधर यादव, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम, रामसूरत यादव, जयराम, असरूद्दीन आदि मौजूद रहे।