फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की पीटाई कर पांच हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के कोइलरा रेलवे क्रासिंग पर रविवार की रात बदमाशों ने ट्रक चालक और खलासी की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूट लिया। चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे एक टैंकर चालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बदमाश को धर-दबोचा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा निवासी इरफान और इरशाद पंजाब से ट्रक पर एलईडी बल्ब लोड कर पटना जा रहे थे। रास्ता भटक जाने के कारण वे कोइलरा होकर मिर्जापुर की ओर निकल गए। कोइलरा रेलवे क्रॉसिंग पर करीब आधा दर्जन उचक्कों ने ट्रक को रोक लिया। विरोध करने पर चालक और खलासी दोनों की पिटाई की और पांच हजार रुपये छीन लिया। पिटाई के दौरान रास्ते से एक टैंकर गुजर रहा था। टैंकर चालक ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर भगा दिया। भागने के बाद टैंकर चालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भाग रहे बदमाशों में से एक को धर-दबोचा। पुलिस बदमाश के साथ चालक और खलासी को भी थाने ले आई। गंभीर रूप से घायल चालक और खलासी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें