फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में झुलसे कर्मी की देर रात हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के गिराई में स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन में करेंट की चपेट में आकर झुलसे निजी लाइनमैन की मंगलवार की भोर में मौत हो गई। हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। खबर लगते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

गोपालपुर निवासी निजी लाइनमैन राजकुमार दुबे (20) उपकेंद्रों को जोड़ने वाली लाइन में आने वाली तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम करता था। सोमवार को गिराई में स्थित 132 केवीए के सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। विभाग की लापरवाही से गड़बड़ी को ठीक करने के दौरान इंसुलेटर में करेंट आ गया। इससे संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। कर्मियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस पोल पर संविदा कर्मी काम करने के लिए चढ़ा था उसमें चार्ज करेंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें