फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक मकान में घुसी, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। मिर्जापुर रोड के पुरुषोत्तमपुर के समीप अंधामोड़ पर शुक्रवार रात 11 बजे एक बेकाबू ट्रक मकान में घुस गया। इसमें बलिया के चितबगड़ा गांव निवासी ट्रक के खलासी की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। ट्रक के घुसने से मकान के दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्रेन की मदद से चालक और खलासी को केबिन से बाहर निकाला गया। संयोग अच्छा था कि परिवार के सभी लोग टीवी देखने के बाद अपने कमरे में चले गए, उसी दौरान घटना घटी।
विज्ञापन

पुरुषोत्तमपुर मोड़ पर मकान बनाकर रहने वाले सुरेश उपाध्याय का परिवार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात को खाना खाकर टीवी देख रहा था। रात में 11 बजे से पहले सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। उसी दौरान भदोही से मिर्जापुर जा रही बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। इससे मकान के दो कमरे जमींदोज हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की केबिन से चालक और खलासी को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने खलासी सुभाष राजभर (50) को मृत घोषित कर दिया। चालक अशोक तिवारी का उपचार किया गया। हालत चिंताजनक होने पर अशोक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनो बलिया जिले के उसौली थानाक्षेत्र चितबड़ा गांव के निवासी बताए गए। वहीं दूसरी ओर ट्रक घुसने से सुरेश उपाध्याय के कमरे में रखी टीवी, फ्रीज, सिलाई मशीन, पंखा आदि नष्ट हो गए। परिवार वालों ने बताया कि घटना से चंद मिनट पहले ही टीवी बंद कर सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। भगवान की कृपा थी कि सभी लोग बच गए, अगर टीवी देखते रहते तो जानमाल का नुकसान होता। पुलिस ने मृत खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें