फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन कारखाने से 10 बाल श्रमिक मुक्त

विज्ञापन
मुक्त कराए बच्चे।
विज्ञापन
नईबाजार (भदोही)।
विज्ञापन

डायल 100 पुलिस ने बुधवार की रात भदोही कोतवाली के जाहिदपुर गांव स्थित कालीन कारखाने पर छापेमारी कर 10 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आयु परीक्षण के लिए बच्चों को सीएमओ के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो. अब्बास ने बताया कि बुधवार को आधी रात के बाद डायल 100 पुलिस को कारखाने से किसी ने फोन कर वहां बाल मजदूरी कराने की जानकारी दी थी। पुलिस ने रात्रि एक बजे निसार अहमद के कारखाने में छापा मारा तो वहां ये बच्चे सोते मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि वे वहां काम करते हैं। सभी को वहां से कोतवाली लाया गया, जहां उनका बयान दर्ज कर उन्हें जिले की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। छुड़ाए गए बच्चे अकबर, साकिब, बेचन, खुशदिल, नूरआलम, वासिफ, मेराज, अंजूर, ताकिब, आशिक बिहार के हैं। बताया कि बच्चों को शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी भदोही के यहां आयु परीक्षण के लिए पेश कर उन्हें उनके परिजनों के पास भेज दिया जाएगा। बताया कि आयु परीक्षण के बाद नियोजक कारखाना मालिक निसार के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में बच्चों ने बताया कि अफरोज नामक व्यक्ति एक माह पूर्व उन्हें वहां लेकर आया था। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों से पूछताछ के बाद रामनगर बाल सुधार गृह भेजा गया। इस मौके पर समिति के आनंद कुमार दूबे, रमाशंकर यादव, अर्चना सिंह, दीपक कुमार रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें