फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपीगंज में नौ साल की छात्रा संग छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज थानाक्षेत्र के फकीरपुर गांव में नौ साल की लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। सामान लेने गई बालिका के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से गोपीगंज कोतवाली कई मामलों को लेकर चर्चित है। हाल ही में थानाक्षेत्र के एक गांव में एक महिला को अर्द्धनग्न कर दौड़ा-दौड़ा कर मारने-पीटने की घटना लोगों की जुबान से उतरी भी नहीं थी कि क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की छात्रा के साथ एक किराना व्यापारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में बालिका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांच की छात्रा गांव में ही स्थित एक किराना की दुकान पर अपनी छोटी बहन के साथ सामान खरीदने गई थी। करीब 50 वर्षीय दुकानदार छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह वह और उसकी छोटी बहन रोते-बिलखते घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। यह घटना 31 दिसंबर शाम पांच बजे की है। परिवार के लोग लखनऊ रहते हैं, इसलिए उस दिन पुलिस को कोई सूचना नहीं दी जा सकी। बुधवार को लखनऊ से परिजनों के आने के बाद यूपी-100 पुलिस को बुलाकर आरोपी को थाने ले जाकर परिजनों ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे बहुरिया फकीरपुर बैदा खास निवासी नादिर हसन के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया किछेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर गांव में रोष है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें