ऊंज। थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में बुधवार की शाम ट्रैक्टर से दबकर 13 वर्षीय आरती नामक बालिका की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजन उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। मृतका सूफीनगर-गोधना स्थित बूनमैक्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा भी बताई गई है।
बताते हैं कि गांव निवासी और प्रधान कमलेशकांत मौर्य ट्रैक्टर से बालू गिरवा रहे थे। हाइड्रोलिक ट्राली न उठने के कारण चालक कुछ समझ पाता तब तक गियर लग जाने से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और सामने स्थित बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए रमाकांत की पुत्री को चपेट ले लिया। परिजन जब तक उसे उपचार के लिए ले जाते तब तक बालिका मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी।