फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। क्षेत्र में मंगलवार को हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अकोली क्षेत्र में सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वह अपने दोस्त को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचाने गया था। पहुंचाकर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। वहीं चौराहे पर हुई दूसरी घटना में युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महथुआं गांव निवासी रोहित चौबे (19) पुत्र चंद्रकांत चौबे मंगलवार की सुबह तीन बजे अपने एक दोस्त को बाइक से लेकर मिर्जापुर स्टेशन पहुंचाने गया था। उसे ट्रेन पर बैठाने के बाद वह विंध्याचल अकोली में अपनी बहन के यहां चल गया। वहां से लौटते वक्त क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर के सामने किसी अज्ञान वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त होने पर दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किस वाहन और किसने किया, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं कोइलरा गांव निवासी धीरज कुमार (25) मंगलवार को किसी काम से बाइक से वाराणसी जा रहा था। औराई चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में औराई सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें