गोपीगंज। नगर क्षेत्र के काली देवी स्थित हनुमानगढ़ी मोहल्ले में सोमवार की देर रात बबलू माली के मकान में दो नकाबपोश घुस गए। टीवी देख रही पत्नी और महिलाओं ने शोर मचाया तो नकाबपोश भाग निकले। दरवाजा बंद न होने से नकाबपोश घर के अंदर घुस गए। मोहल्लेवासियों के मुताबिक पुलिस के शिथिल पड़ जाने से इन दिनों चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ गई है। इससे लोग भयभीत हो उठे हैं। देर रात नकाबपोश चोरी की ही नीयत से महिला के घर में घुसे थे। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।