फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी पत्नी ने दुष्कर्म कर रहे पति को हवालात पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। पति की मनमानी को महिला अक्सर लोकलाज के भय से नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन नगर के एक मोहल्ले की महिला ने गुरुवार को पति की घटिया करतूत पर भड़क गई और पुलिस को बुलाकर हवालात पहुंचा दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर से लौट रहे गोपीगंज के एक मोहल्ले के युवक ने किशोरी को उसकी भाभी के घर पहुंचाने का झांसा देकर अपने घर लिवाकर आया। घर में ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर दिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था कि उसके पुत्र ने उसकी यह करतूत देख ली और अपनी मां को बता दिया। यह सुनकर गुस्साई महिला घर में पहुंची और गाली गलौज देने लगी। महिला ने फोन कर पुलिस को सूचित किया। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक और किशोरी को चौकी पर लेकर आई। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें