फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ हुआ था गैंगरेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा 21-05-57

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव शुक्रवार की रात जिस किशोरी को बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा किया था उसके साथ गैंगरेप की भी घटना की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में अपहरण और मारपीट के साथ गैंगरेप की भी धारा बढ़ा दी है। बदमाशों को पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। पुलिस आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ शाहगंज अवधेश शुक्ल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पहले से दर्ज केस में गैंगरेप की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 20 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे गांव में बोलेरो पर सवार पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे। जहां अपनी नानी के साथ सो रही किशोरी को जबरन उठाकर गाड़ी में बैठा लिया। घर से करीब छह किलोमीटर दूर एक इंटर कालेज के पास ले जाकर उसके साथ दुराचार कर मारपीट कर घायल कर दिया। किशोरी किसी तरह पास की बस्ती में पहुंची तो वहां के लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अस्पताल भेजकर उसका इलाज कराया था। हालांकि अगले दिन पीड़ित की तरफ से पुलिस को जो तहरीर दी गई उसमें दुष्कर्म का उल्लेख नहीं किया गया। पूछताछ में न जाने किस दबाव में किशोरी ने भी अपने साथ ऐसी किसी घटना से इनकार किया था लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होनेपर पुलिस ने मुकदमे में गैंगरेप की धारा बढ़ा दी है। अभी तक किसी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अलबत्ता आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें