फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन ने कराया विवाद का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की स्वच्छता मुहिम कितनी कारगर साबित हो रही है, इसकी रोचक बानगी जिले में देखने को मिली है। शौचालय के लिए सिवान में जाते समय छेड़खानी का आरोप लगाने वाली युवती ने घर में शौचालय बनने के बाद कोर्ट में बयान देकर केस वापस ले लिया। प्रकरण सुरियावां थानाक्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

घटना सात सितंबर 2018 की है। सुरियावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 19 साल की युवती सुबह शौच के लिए सिवान की ओर जा रही थी। आरोप लगाया था कि उस तरफ मकान का निर्माण करवा रहे एक युवक ने मेरा हाथ पकड़ लिया था। मामला आगे बढ़ा तो पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की और प्रकरण कोर्ट में पहुंच गया। एसीजेएम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी। बृहस्पतिवार को युवती ने अदालत के समक्ष बयान देकर कहा कि उस समय पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर में सारे आरोप लिख दिए थे, जबकि सच्चाई यह है कि मेरे घर में शौचालय नहीं था। इसलिए मुझे बाहर जाना पड़ता था। दिन के उजाले में किसी के घर की तरफ शौच के लिए जाना उचित नहीं है। घटना के बाद प्रधान ने स्वच्छता मिशन योजना के तहत शौचालय बनवा दिया। इसलिए शौच के लिए अब मुझे बाहर नहीं जाना पड़ता। युवती के इस बयान पर कोर्ट ने मामले में सुलह-समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें