फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मोबाइल लुटेरे को जीआरपी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। जीआरपी को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई जब ट्रेन में मोबाइल लुटेरे को जीआरपी के सिपाही ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक ट्रेन में तमंचा दिखाकर यात्रियों से मोबाइल लूटपाट व अन्य घटनाओं को अंजाम देता था। जीआरपी को इस युवक की कई दिनों से तलाश थी। पकड़े गए युवक को जीआरपी ने अछल्दा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात लगभग नौ बजे टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर में चार लोगों में अचानक मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के सिपाही सरफराज खान मौके पर पहुंच गए। शाहिल पुत्र मोहम्मद रफी निवासी सरांय बाजार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं साथ के अन्य युवक मौके से भाग निकले। जानकारी के मुताबिक युवक तमंचा लगाकर मोबाइल लूटने जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। इसकी जीआरपी को कई दिनों से तलाश थी। बताया जा रहा है कि अछल्दा थाने में युवक के विरुद्ध पहले से कई मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया युवक जिलाबदर आरोपी भी है। जीआरपी ने युवक को अछल्दा थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें