फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरे बेटे को बचाने में पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह कुएं में गिरे बेटे को बचाने में पिता की मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया। मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना और दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांधी नगर मोहल्ला निवासी नसीम के घर के समीप एक निष्प्रयोज्य कुंआ है। 100 साल से अधिक पुराने कुएं से पानी आदि निकलना बंद हो गया था। इससे कुएं में घास फूस समेत पत्थर-कीचड़ आदि था। शुक्रवार को सुबह खेलते समय नसीम का बेटा अहद (03) कुएं में गिर गया। परिवार वालों के शोर मचाने पर नसीम रस्सी के सहारे कुएं में उतरने लगा। उसी दौरान रस्सी टूट गई और वह धड़ाम से कुएं में जा गिरा। उसने बेटे अहद को तो बचा लिया, लेकिन सिर में चोट लगने और कीचड़ से दम घुटने से नसीम (26) की मौत हो गई। सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। आसपास के लोगों ने मेहनत कर नसीम और अहद को बाहर निकाला। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई, हालांकि परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें