फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों से रिकवरी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में की गई अनियमितता की पोल जांच के साथ ही खुलती जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर कराए गए जांच में डीघ के केवलपुर और कलनुआ गांव में छह अपात्रों को आवास देने का मामला सामने आया। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने ढाई लाख की रिकवरी और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना में सख्त हिदायत के बाद भी ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने मनमानी ढंग से लाभार्थियों का चयन किया। चहेतों को मानक को दरकिनार कर आवास आवंटित किया जबकि पात्र पीछे रह गए। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच कराने पर कलनुआ में छह और नवलपुर में एक अपात्र को आवास मिला था। कलनुआं में ऐसे लोगों केे आवास दिया गया था जो पूर्व में इंदिरा आवास, लोहिया आवास का लाभ ले चुके हैं। जांच आख्या आने के बाद सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कलनुआं के अपात्र पांच लाभार्थियों से दो लाख जबकि नवलपुर में एक अपात्र से 40 हजार रिकवरी का निर्देश दिया। द ोनो गांव के ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक-एक गांव की जांच कराकर पात्रों को लाभ दिया जाएगा। बताते चलें कि इसके पूर्व सुरियावां के बहुता चकडाही, डंगहर, अभोली के गड़ौरा गांव में करीब 39 अपात्र पकड़े जा चुके हैं। इनके खिलाफ रिकवरी का नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें