चौबेपुर (बिल्हौर)। पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। गुनूपुरवा गांव निवासी महेश यादव खेती किसानी व दूध उत्पादन का काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री ज्योति (21) अविवाहित थी। शुक्रवार सुबह महेश दूध लेकर कस्बा चौबेपुर चला आया जबकि पत्नी निकट स्थित खेतों पर पशुओं का चारा लेने चली गई। तभी घर में अकेली ज्योति ने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। डेढ़ घंटे बाद घर लौटे महेश ने देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन ज्योति को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को बताया कि गुरुवार रात बेटी को डांट दिया था जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में घटना की वजह घरेलू कलह सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाई