मंगलपुर थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र से संतान प्राप्ति का झांसा देकर तांत्रिक ने रविवार की रात पति को नशीला लड्डू खिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। सुबह होश में आने पर पति ने हंगामा किया तो पड़ोसियों से तांत्रिक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गांव निवासी दंपति ने बताया कि शादी के तीन साल बीत जाने के बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई। इसे लेकर वह काफी परेशान थे। गांव की एक महिला के कहने पर उन्होंने रविवार रात कासगंज के डुडवारा मोहल्ला बरीथोकगंज निवासी अब्दुल वाहिद को तंत्र-मंत्र के लिए घर बुलाया था।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक अब्दुल ने तंत्र-मंत्र के दौरान ही नशीला लड्डू खिलाकर पति को बेहोश कर दिया। इसके बाद डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पति के होश में आने के बाद उसने आपबीती बताई।
पति के विरोध करने पर तांत्रिक ने भागने का प्रयास किया तो पति शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और अब्दुल को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी तांत्रिक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है, महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।