फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खिलाफ दुराचार और एसटी एसटी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी और दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि घर पर अकेली होने के नाते बगल के गांव निवासी दो व्यक्ति रात को घर में घुस आए और दुष्कर्म करने लगे। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। महिला ने 28 फरवरी को हलिया थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस संबंध में पुलिस ने कहा था कि जांच के बाद कार्रवाई होगी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुराचार, एससी/एसटी का मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष हलिया छोटक यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें