फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी से जुड़ा है देश का स्वाभिमान और गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी से रोजगार मिलने के साथ ही देश भक्ति का भाव पैदा होता है। खादी से देश का स्वाभिमान और गौरव जुड़ा है। ये बातें जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने शुक्रवार को गोपीगंज के रामलीला मैदान में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खादी हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू जैसे तमाम नेताओं ने खादी पहनकर देश को आजाद कराया। उन्होंने युवाओं को खादी की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने भी खादी के बारे में जानकारी साझा की। विधायकों ने कहा कि आप खादी खरीद के पहनेंगे तो खादी बनाने वाले लोग निश्चित रूप से मजबूत होंगे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विभाग की ओर से आशुतोष देवराज निवासी लक्ष्मणपट्टी को आटा चक्की के लिए पांच लाख, बृजेश विश्वकर्मा निवासी नथईपुर को फर्नीचर के कारोबार के लिए 10 लाख, अहमद निवासी नथईपुर को रेडीमेड गारमेंट के लिए पांच लाख, आरती भीखमपुर एकौनी को आटा चक्की के लिए नौ लाख, अभिषेक मौर्य कलापुर को कालीन कारोबार के लिए 10 लाख और रमेश मौर्य चकनंदावीर को 10 लाख रुपये दिए गए। इस मौके पर सहायक निदेशक खादी ग्रामोद्योग अमितेश कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार, उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, एलडीएम अभिषेक कुमार, सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, पवन कुमार, रामकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें