फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होने लगा कोरोना, घटे एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की ओर तेजी से अग्रसर है। लगातार तीसरे दिन एक भी संक्रमित नहीं मिला, जबकि दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इससे एक्टिव केस की संख्या इकाई में पहुंचकर आठ हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में संक्रमित मिलने शुरू हुए थे। जनवरी में तेजी से संक्रमण बढ़ा, लेकिन फरवरी में संक्रमितों की संख्या घटने लगी। शुक्रवार, शनिवार के बाद रविवार को भी कोरोना संक्रमण का एक भी केस सामने नहीं आया। दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इससे एक्टिव केस भी अब घटकर आठ हो गए हैं। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि वैक्सीनेशन से संक्रमण पर नियंत्रण हो पाया है। दूसरी लहर के बाद से ही सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें