फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही घायल, डीसीएम क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत जंगीगंज में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में सिपाही सतीश कुमार (26) निवासी कौशांबी-प्रयागराज गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पर जंगीगंज चौकी पुलिस ने घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर बाल-बाल बचे क्षतिग्रस्त डीसीएम चालक प्रशांत कुमार निवासी मेरठ से पूछताछ की।
विज्ञापन

चालक प्रशांत कुमार ने बताया कि वह डीसीएम पर आगरा पुलिस लाइन से सामान लादकर वाराणसी जा रहा था। सामान की सुरक्षा के लिए सिपाही सतीश कुमार आगे बैठे थे। डीसीएम जैसे ही अंडरपास ब्रिज धनतुलसी-जंगीगंज मोड़ से आगे बढ़ी थी वैसे सामने आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। केबिन के उत्तरी छोर पर टक्कर जोरदार लगने से सिपाही को चोट आ गई। उप निरीक्षक अकरम खान ने बताया कि वाराणसी पुलिस लाइन के अधिकारियों को सूचना देकर घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। देर शाम तक क्षतिग्रस्त डीसीएम पर लदे सामान को दूसरे वाहन से वाराणसी भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें