फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय गोपीगंज में बांह पर काली पट्टी बांधकर डिजिटल प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री जानबूझ कर इंटरमीडिएट की परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में बिना वैक्सीनेशन के कराना चाहते हैं। कहा कि शिक्षा मंत्री अपने पद और शासन सत्ता का दुरुपयोग करते हुए भाई को फर्जी प्रमाणपत्र पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद तैनात करा दिया जो आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए आखिरी कील साबित होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ मिश्र ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में सरकारी की गलत रणनीतियों का खामियाजा आम जनता पीड़ित होकर झेल रही है। वही रणनीति एक बार फिर इंटरमीडिएट की परीक्षा में दोहराना की तैयारी चल रही है। जब तक सरकार परीक्षा कराने वाले और परीक्षा में बैठने वालों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं कराया जाएगा तब तक पार्टीजन विरोध-प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। विजय कुमार गौतम ने कहा कि सरकार अपने मंसूबे में बार-बार सफल होती जा रही है लेकिन इस बार महामारी को फैलाने की गणित फेल कर दी जाएगी। क्योंकि गत वर्ष प्रथम चरण तो इस वर्ष दूसरे चरण में दर्जनों परिवार संक्रमण से पीड़ित होकर जान गवां चुका है और गरीबों की रोजी-रोटी छिन जाने से दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भारी है। सरकार के जनप्रतिनिधि गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों का हक छीनकर फर्जी तरीके से स्कूल-कालेजों में नियुक्तियां दिला रहे हैं। उन्हें न बेपटरी हो चुकी अर्थ व्यवस्था से मतलब है न भूखे मरने वालों से। पार्टी की मांग को अनसुनी की गई तो सड़क उतर कर जवाब दिया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश मिश्र, आशुतोष कुमार पांडेय, जगदीश पासी, राजेश दूबे, सूफियान अहमद, मृत्युंजय पांडेय, जिला दूबे, रमेश दुबे, अशोक मिश्रा, अवधेश पाल, लक्ष्मीशंकर चौबे, शशांक तिवारी, आनंद कुमार मौर्या, हरीशचंद्र दुबे, विमलेश पाल, धर्मेंद्र बिंद, रंगनाथ दुबे, राजेंद्र मौर्या, संतोष धोबी, अबरार अहमद, रत्नेश सिंह, मसूद आलम, राजेश सरोज, परवेज हाशमी, विमलेश पाल आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें