फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने ज्ञापन देकर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम आर्यका अखौरी को ज्ञापन सौंपकर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि पुलिस उत्पीड़न नहीं रोका गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष माबूद खान ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में तैनात चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि राजेश ने 22 सितंबर को कोविड-19 की डोज लगवाने के लिए पहुंच कर सिर्फ अव्यवस्था की शिकायत सीएमओ डा.एसके चक से करके जनहित में व्यवस्था सुचारु बनाने की आवाज उठाई। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर मुकदमा वापस लेेने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र दूबे राजन, जगदीश पासी, कर्मचंद बिंद, सुरेश मिश्रा, संतोष सिंह बघेल, नन्हेराम, आनंद मौर्य, शशि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें