फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 26 Jul 2016 02:23 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में पिछले एक पखवारे से हो रही विद्युत समस्या को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ.नीलम मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगो का ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। चेतावनी दी कि विभाग ने रवैये में सुधार न किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि जिले में आपूर्ति रोस्टर का कुछ पता नहीं चल रहा है, कितने घंटे का कहां पर रोस्टर है आपूर्ति दयानीय होने से बेकार हो गया है। रात्रि में हो रही विद्युत कटौती ने गर्मी और उमस से बेहाल लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।

लंबे समय से खींचे गए तार जर्जर हो गए है, वहीं ट्रांसफार्मरों की खराबी ने उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ा दी है। विभाग की ओर से समय पर उपभोक्ताओं को बिल देने में लापरवाही की जा रही है, उसमें गड़बड़ी होने के चलते उपभोक्ता विभाग का चक्कर लगाने के लिए विवश हैं। मांग किया कि जिले में बिजली आपूर्ति 20 घंटे किया जाए, रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति करने के साथ कटौती को एकदम बंद किया जाए। चेतावनी दी कि पांच सूत्री मांगो को गंभीरता से पूरी न की गई तो कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा महासचिव लवकुश नारायण मिश्र, सुरेशचंद्र उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें