फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पवन एक्सप्रेस सात तो विभूति दो घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर इन दिनों ट्रेनों की लेट लतीफी बनी हुई है। जिससे गर्मी के दिनों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज से हावड़ा तक जाने वाली विभूति एक्सप्रेस गाड़ी 13048 जो अपने निर्धारित समय 4.34 बजे के बजाए 5.58 बजे पहुंची। करीब 2 घंटे की देरी से ट्रेन पहुंचने से यात्री परेशान रहे। इसी तरह मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस 11061 जो पूर्वाह्नन 11.08 की जगह शाम 7 बजे के करीब पहुंची। जो निर्धारित समय से करीब सात घंटे की देरी से पहुंची। प्रयागराज से बलिया तक जाने वाली पैसेंजर सवारी गाड़ी 55132 अपने निर्धारित समय 3.43 बजे 4.48 बजे एक घंटे की देरी से पहुंची। यात्री मनोज कुमार गुप्ता, अनीता देवी, कैलाश सिंह यादव ने बताया कि गर्मी के दिनों में ट्रेनों लेट होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें