मौसम रोज बदल रहा है। इसका असर लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। बच्चे, युवा बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सुबह छह बजे के पहले और रात में 10 बजे के बाद ठंड का अहसास हो रहा है। अस्पताल की ओपीडी में बुखार, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 700 और भदोही एमबीएस की ओपीडी 650 मरीज पहुंचे।
महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश रावत ने बताया कि लोगों को लग रहा है, ठंड गई। पंखा कूलर का हवा खूब ले रहे हैं। घर पर है तो ठीक है। बाहर निकले पर उमस होने के कारण सेहत पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अभिभावक रात में बच्चों को फूल बाजू का कपड़े नहीं पहनाना बंद कर दिए हैं। उन्हें गर्म दूध पिलाना चाहिए। पंखा, कूलर धीमा चलाना चाहिए। जुकाम होने पर बच्चों को तुंरत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। संवाद