फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय भदोही महोत्सव, जुटेंगे शायर, कवि और बाॅलीवुड कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसयी भदोही महोत्सव-2026 15 मई से शुरू होगा। इसमें देश के लोक कलाकार, शायर, कवि और बाॅलीवुड के कलाकार जुटेंगे। शनिवार को प्रेस वार्ता में सोसाइटी अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने बताया कि भदोही महोत्सव में सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ मनोरंजन और खेल का भी समावेश किया गया है। खेलों का आयोजन जिला स्टेडियम के अलावा ज्ञानपुर स्थित राजकीय इंटर काॅलेज ग्राउंड पर होगा। बताया इस वर्ष महोत्सव अभयनपुर मैदान में होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन एथलेटिक्स, क्रिकेट, हाॅकी, मैराथन के अलावा विभिन्न इंडोर खेल होंगे। दूसरे दिन कवि सम्मेलन व अंतिम दिन बाॅलीवुड नाइट होगा। कहा कि सांस्कृतिक आयोजन में जिला प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। बताया कि इस बार के आयोजन में प्रदेश सरकार भी हमारे आयोजन में शामिल होगी। सोसायटी के सेक्रेट्री डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि पहले दिन सुबह सुबह योगाभ्यास से महोत्सव का शुभारंभ होगा। कहा कि कवि सम्मेलन के लिए कवियों की सूची तैयार की जा रही है, जबकि अंतिम दिन रात्रि में होने वाले बॉलीवुड नाइट में नामचीन कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। इस दाैरान कालीन निर्यातक जाबिर बाबू अंसारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें