फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक और पौत्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके पौत्र विकास मिश्र को सोमवार को सुबह एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने डंपर सहित अन्य वाहनों को जालसाजी कर हड़पने का आरोप लगाया था। जिसमें पूर्व विधायक सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस की तरफ से अन्य के खिलाफ पूर्व में ही चार्जशीट दाखिल की गई थी। उनके अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला ने बताया कि सोमवार को पूर्व विधायक और उनके पौत्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया। पूर्व विधायक आगरा के सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें