फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासियों में वितरित हुआ आवास आवंटन का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बेघर वनवासी परिवारों को आवास आवंटन के लिए शनिवार को तहसील में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 155 परिवारों को आवास आवंटन का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यों से पता चलता है कि सरकार सबका साथ, सबका विश्वास ने नारे को चरितार्थ कर रही है। प्रमाण पत्र पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वंचितों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके तहत बेघरों को घर आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वनवासी समाज के लोगों कि सुध कोई लेने वाला नहीं है, जबकि योगी आदित्यनाथ की सरकार वनवासी समाज के लोगों की सुध ले रही है। ऐसे लोगों को शनिवार को आवास आवंटन किया गया और प्रमाण पत्र भी दिया गया।
उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि कुम्हारी कला के लिए शनिवार को 13 लोगों को जमीन का पट्टा दिया गया है। संबंधित लोगों को पट्टे से संबंधित कागजात भी दिए गए। उन्होंने कहा कि वनवासियों केउत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि हम केवल जमीन उपलब्ध करा रहे हैं। आवास बनवाने के लिए विकास विभाग से धन स्वीकृत होगा। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर, तहसीलदार सत्यप्रकाश प्रजापति, बीडीओ, सिद्धनाथ, रिसुन, पूजा, प्रीति लता, अनुराग चौधरी, राज विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें