फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अतिसंवेदनशील बूथों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। वहां पर की गई तैयारियों को परखा और मतदान से पूर्व सबकुछ ठीक करने का निर्देश दिया। बूथों पर वोटर लिस्ट के मिलान और संवेदनशील बूथों पर सीसी कैमरे और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर जिलाधिकारी गौरांग राठी तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां उप जिलाधिकारी और तहसीलदार से चुनाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। पहले बिंदु में उन्होंने की अवस्थापना के लिए कुछ फंड देने के लिए कहा। जिससे तहसील का जीर्णोद्धार हो सके। 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव में हर बूथों की वोटर लिस्ट के मिलान को भी बारीकियों से देखा और सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लेने के लिए निर्देशित किया। औराई तहसील मुख्यालय पर 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को भी परखा। कहा कि औराई में खमरिया और घोसिया नगर पंचायत में मतदान होना है। इसमें 12 बूथ अतिसंवेदनशील बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि अतिसंवेदनशील बूथ सीसी कैमरे की नजर में होंगे साथ ही ऐसे बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की अलग से तैनाती की जाएगी। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कुछ मॉडल और पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। ऐसे बूथों पर छांव और पेयजल संग महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों की देखभाल और उनके खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र कुमार साहू, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, नायब तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें