भदोही। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। वे शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अभी तक तो लोगों को अपराधियों से डर लगता था लेकिन उप्र में आम आदमी पुलिस से भय खाती है। उन्होंने गोरखपुर में व्यापारी की पुलिस द्वारा हत्या किए जाने की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि सपा प्रमुख के दबाव से वहां मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रृतों को न केवल आर्थिक सहायता दी बल्कि नौकरी भी दी। लेकिन बीते 26 सितंबर को औराई के गिरिया भाला में ट्रैक्टर पलटने पर से तीन लोगों की मौत मामले में अब तक एक रुपये की भी आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है।
बताया कि परिजनों को मिलने वाला त्वरित लाभ मिलता है वह भी नहीं मिल सका है और न ही प्रशानिक अफसर उनके घर गए। ऐसे में इस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। बताया मृतक परिवार सब्जी बेच कर परिवार चलाता है इसलिए उनके प्रति किसी की संवेदना नहीं है। उन्होंने मृतक आश्रृतों को दस लाख आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
उन्होंने इस बात के लिए दुख जताया कि सीएम योगी के राज में बीते साढ़े 4 साल में 29 साधुओं की मौत हो चुकी है। वार्ता में शोभनाथ यादव, संतोष यादव, अलीशेर खां, ताड़केश्वर चौहान, राजनाथ बिंद, राजकुमार यादव, मनोज यादव आदि रहे।