चौरी। कस्बा चौकी के पास बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने एक मकान में घुसकर नगदी सहित हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को शाहिद अख्तर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात चोर छत के सहारे घर मे घुस गए और पैंट के अंदर से पर्स के अलावा एक छोटा बैग उठा ले गए। पर्स में 5500 रुपये नकद, एटीएम, आधार कार्ड आदि था। बैग में एक सप्ताह पहले खरीदा गया 17000 हजार रुपये का मोबाइल और एक पुरानी मोबाइल चोर लेकर फरार हो गए। छत पर खाली बैग व बिखरे कपड़े मिले हैं। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।