फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य दरवाजे का ताला काटकर नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन भदोही कोतवाली क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इस इलाके में अभी करीब पांच दिन पहले ही हुई तीन चोरियों का खुलासा भी नहीं हुआ कि मंगलवार की रात में चोरों ने मोढ़ चौकी क्षेत्र के हरीपट्टी में एक घर का ताला काटकर नकदी समेत करीब दस लाख रुपये मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉड व पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी बुधवार को मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

हरीपट्टी गांव निवासी चंदा देवी पत्नी स्व. जवाहरलाल दुबे ने बताया कि प्रतिदिन की तरह खाना खाकर वह बेटी संग सो गईं। सुबह नींद खुली तो उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। पड़ोसियों को फोन कर कुंडी खुलवाया। घर के दो कमरों का ताला टूटा मिला। चोर सोने का एक झुमका, एक कुंडल, एक हार, चांदी का 12 लक्षा, एक मांग टीका, चार पैजनी, दो सोने की सिकड़ी, एक फूल पेटी (करधन), एक हाफ पेटी, छह अंगूठी, तीन लड़ी (पायल), कान की दो झाली, एक नथिया, एक सीतारामी और 40 हजार नकद उठा ले गए। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हुए हैं। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो चोरी के बाद बाक्स खेत में टूटे हालत में मिले। पीड़िता ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। दो की पूर्व में शादी कर चुकी हैं। तीसरी लड़की की शादी के लिए तैयारी कर रही थीं। गहने आदि बनवाकर रखा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही सभी मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें