फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्यार में परिवार बना रोड़ा तो प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, ट्रेन के आगे कूदे

Tue, 27 Feb 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhodohi News: परसीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों वाराणसी से प्रयागराज जा रही मेमू ट्रेन के सामने कूद गए और उनका सिर धड़ से अलग हो गया। आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त जौनपुर जिले के निवासी के रूप में हुई। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में प्रेमी-प्रेमिका के ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उधर, घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। प्रेम विवाह के लिए दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा, दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। 
विज्ञापन


जौनपुर में सुरेरी थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी विकास (23) रविवार को अपनी मां मन्नी देवी से मुंबई जाने की बात कह कर घर से निकला था। सोमवार को परिजनों को पता चला कि विकास ने प्रेमिका प्रिया के साथ परसीपुर स्टेशन पर मेमू ट्रेन से कटकर जान दे दी है।

परिजनों ने परसीपुर स्टेशन पर पहुंचकर शव की पहचान की। विकास के पिता राजेंद्र प्रसाद की बीमारी के चलते 2011 में मौत हो चुकी है। विकास चार भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। बड़ा भाई पेंटिंग का कार्य करता है। विकास वायरिंग का काम करता था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


उधर, नेवढ़िया-थाना क्षेत्र के रिकेबीपुर गांव की दलित बस्ती की 19 वर्षीय प्रिया के घरवालों को सूचना मिली कि प्रिया ने अपने प्रेमी संग ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि दोनों का वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सात माह पूर्व दोनों की शादी के लिए पंचायत हुई थी लेकिन बात नहीं बनी थी।
विज्ञापन

रविवार से ही आत्महत्या की फिराक में थे युवक-युवती

युवक और युवती रविवार को ही चौरी बाजार में आ गए थे। कई स्थानों पर लोगों ने दोनों को टहलते देखा। लोगों के अनुसार, दोनों के परिजन इनके रिश्ते से खुश नहीं थे। इसलिए दोनों ने ऐसा कदम उठाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों रविवार से ही आत्महत्या करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें